भवन एवं बाला पहल
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्र. 1 बोलांगीर, आयुध निर्माणी बड़माल में विद्यालय के भौतिक परिवेश को विद्यार्थियों के लिए अधिक आकर्षक, शिक्षाप्रद एवं बाल-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से बाला (Building as Learning Aid) पहल के अंतर्गत विविध गतिविधियाँ एवं नवाचार किए गए हैं।
शैक्षणिक सत्र 2024-25 में पीएम श्री योजना के अंतर्गत कक्षा 1, 2, 4 एवं 5 तथा प्राथमिक अनुभाग के गलियारों में बाला अवधारणा पर आधारित आकर्षक एवं विषयवस्तु-आधारित दीवार चित्रकला कराई गई। इन चित्रों के माध्यम से विद्यालय के परिसर को सीखने के एक जीवंत एवं आनंददायक माध्यम के रूप में विकसित किया गया है।
इसी सत्र में विद्यार्थियों के गणितीय अधिगम को रोचक एवं अनुभवात्मक बनाने के लिए 3-D आकृतियों पर आधारित एक मैथ ट्रैल (Math Trail) भी विकसित किया गया। इसके माध्यम से विद्यार्थी विद्यालय परिसर में विभिन्न गणितीय आकृतियों को देखते, पहचानते और उनके गुणों को व्यावहारिक रूप से समझते हैं।
शैक्षणिक सत्र 2025-26 में भाषा-अधिगम को अधिक रोचक एवं दृश्यात्मक बनाने के लिए Parts of Speech पर आधारित एक बाला मॉडल भी विकसित किया गया। यह मॉडल विद्यार्थियों को व्याकरण की अवधारणाओं को सरल, सहज एवं गतिविधि-आधारित तरीके से समझने में सहायता करता है।
बाला पहल के माध्यम से विद्यालय का भवन एवं परिसर स्वयं एक शिक्षण-अधिगम संसाधन बन रहा है, जहाँ विद्यार्थी कक्षा के बाहर भी अपने आसपास के वातावरण से सीखने, अवलोकन करने और ञ्ञान को वास्तविक जीवन से जोडने के अवसर प्राप्त करते हैं।