खेल अवसंरचना (खेल के मैदान)
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्र. 1 बोलांगीर, आयुध निर्माणी बड़माल में विद्यार्थियों के शारीरिक विकास, खेल भावना, अनुशासन एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए पयाप्त खेल सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विद्यालय परिसर में लगभग 2.5 एकड़ क्षेत्रफल में एक विस्तृत खेल मैदान उपलब्ध है, जिसका उपयोग विद्यार्थियों द्वारा विविध आउटडोर खेलों, शारीरिक शिक्षा गतिविधियों, अभ्यास सत्रों एवं खेल प्रतियोगिताओं के लिए किया जाता है। यह मैदान विद्यार्थियों को नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने तथा टीम भावना, नेतृत्व एवं सहयोग की भावना विकसित करने के अवसर प्रदान करता है।
प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए लगभग 0.133 एकड़ क्षेत्रफल में एक अलग खेल क्षेत्र भी उपलब्ध है। इस खेल क्षेत्र में बच्चों की आयु एवं आवश्यकताओं के अनुरूप विभिन्न मनोरंजक खेल उपकरण लगाए गए हैं, जिनमें झूले, सी-सॉ, स्लाइड तथा मंकी बार समिलित हैं।
यह प्राथमिक खेल क्षेत्र बच्चों को सुरक्षित एवं आनंददायक वातावरण में खेल के माध्यम से सीखने, शारीरिक सक्रियता बढ़ाने, संतुलन एवं समन्वय विकसित करने तथा सामाजिक कौशलों को सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करता है।
विद्यालय में उपलब्ध खेल अवसंरचना विद्यार्थियों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए उन्हें सक्रिय, स्वस्थ, आत्मविश्वासी एवं खेल भावना से युक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।