बंद करना

    एसओपी/एनडीएमए

    पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्र. 1 बोलांगीर, आयुध निर्माणी बड़माल में विद्यार्थियों एवं विद्यालय के सभी कर्मचारियों की सुरक्षा को सवोर्च्च प्राथमिकता दी जाती है। आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षित विद्यालय वातावरण सुनिश्चित करने के लिए एसओपी (Standard Operating Procedure) तथा एनडीएमए (National Disaster Management Authority) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक सुरक्षा प्रबंध एवं प्रक्रियाएं अपनाई जाती हैं।

    विद्यालय में भूकंप, आग, चक्रवात, बाढ़, विद्युत संबंधी दुर्घटनाओं एवं अन्य संभावित आपदाओं से निपटने के लिए आवश्यक सावधानियों एवं आपप्रबंधन प्रक्रियाओं के बारे में विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को जागरूक किया जाता है। आपत्कालीन स्थिति में सुरक्षित निकासी, निर्धारित एसेम्बली प्वाइंट (Assembly Point), प्राथमिक उपचार, अग्निशमन उपकरणों के उपयोग तथा आपत्कालीन सेवाओं से संपर्क जैसी प्रक्रियाओं पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

    विद्यालय द्वारा समय-समय पर आपदा प्रबंधन एवं मॉक ड्रिल आयोजित की जाती है, ताकि विद्यार्थी एवं कर्मचारी आपत्कालीन परिस्थितियों में शांत रहते हुए त्वरित एवं सुरक्षित कार्रवाई कर सकें। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में सतर्कता, आत्म-सुरक्षा, अनुशासन, सहयोग एवं आपदा के प्रति तैयारी की भावना विकसित की जाती है।

    विद्यालय का उद्देश्य एक सोयं सुरक्षित, जागरूक एवं आपदा-रोधी शिक्षण वातावरण विकसित करना है, जहाँ प्रत्येक विद्यार्थी एवं कर्मचारी किसी भी आपत्कालीन परिस्थिति का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए तैयार रहे।